About
श्री गणेश विद्यालय इ० का० ऐहार रायबरेली लालगंज – टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है | यह विद्यालय लगभग ६५ वर्षों से इस ग्रामीण अंचल को शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार में अपना अप्रतिम योगदान प्रदान कर रहा है | इस विद्यालय की स्थापना १९५५ में ऐहार ग्राम – निवासी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व० श्री महावीर प्रसाद पाण्डेय ने शिक्षाविद श्री गंगा प्रसाद बाजपेयी श्री सूर्य नारायण पाण्डेय श्री मेडी लाल तिवारी एवं अन्य सम्मानीय नागरिकों के सहयोग एवं सत्प्रेरणा से यह विद्यालय निरन्तर विकास की ऊंचाइयों को छूँ रहा है |
इस विद्यालय के संचालन में महत्त्वपूर्ण योगदान ऐहार ग्राम के तत्कालीन जमींदार श्री बृजमोहन बाजपेयी का था जिंहोने विद्यालय के भवन निर्माण हेतु नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करायी साथ ही विद्यालय को कृषि भूमि भी उपलब्ध करायी जिससे आज भी विद्यालय को निरन्तर आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है |
श्री गणेश विद्यालय इ० का० ऐहार रायबरेली
श्री गणेश विद्यालय इ० का० ऐहार रायबरेली लालगंज – टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है | यह विद्यालय लगभग ६५ वर्षों से इस ग्रामीण अंचल को शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार में अपना अप्रतिम योगदान प्रदान कर रहा है | इस विद्यालय की स्थापना १९५५ में ऐहार ग्राम – निवासी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व० श्री महावीर प्रसाद पाण्डेय ने शिक्षाविद श्री गंगा प्रसाद बाजपेयी श्री सूर्य नारायण पाण्डेय श्री मेढ़ी लाल तिवारी एवं अन्य सम्मानीय नागरिकों के सहयोग एवं सत्प्रेरणा से यह विद्यालय निरन्तर विकास की ऊंचाइयों को छूँ रहा है |
इस विद्यालय के संचालन में महत्त्वपूर्ण योगदान ऐहार ग्राम के तत्कालीन जमींदार श्री बृजमोहन बाजपेयी का था जिंहोने विद्यालय के भवन निर्माण हेतु नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करायी साथ ही विद्यालय को कृषि भूमि भी उपलब्ध करायी जिससे आज भी विद्यालय को निरन्तर आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है |
विद्यालय
के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री रामानुज पाण्डेय का नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों मेन अंकित रहेगा जिनकी कार्य योजना एवं सुंदर विचारों का परिणाम है कि विद्यालय निरंतर विकास कि ऊंचाइयों को छू रहा है |
विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु समुचित भौतिक संसाधन उपलब्ध है | विद्यालय में कुल 41 हवादार कमरे, प्रधानाचार्य कक्ष, प्रबन्धक समिति कक्ष, लिपिक कार्यालय, पुस्तकालय, वाचनालय भूगोल कक्ष, कला कक्ष, खेल कक्ष एवं प्रयोग से संबन्धित वैज्ञानिक उपकरणो से सुसज्जित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान कि प्रयोगशालाएँ उपलब्ध है | पेयजल हेतु तीन इण्डिया मार्क हैण्डपम्प एवं एक सबमर्सिब्ल पम्प कि व्यवस्था है | छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों हेतु अलग - अलग प्रसाधन कक्ष उपलब्ध है |
पठन - पाठन के अतिरिक्त विद्यालयों में खेलों कि समुचित व्यवस्था है जहां क्रिकेट वोलीवाल, फुटवाल, बैडमिंटन, खो खो एवं कबड्डी आदि खेल विद्यार्थियों को खिलाएँ जाते है | विद्यालय में स्काउट - गाइड एवं रेडक्रॉस विभागों का भी संचालन किया जाता है |
विद्यालय की स्थापना
विद्यालय मध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उ0प्र0 द्वारा मान्यता प्राप्त एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है | सन 1956 मे श्री गणेश विद्यालय ऐहार की स्थापना जूनियर हाईस्कूल के रूप मे हुई | तत्पश्चात 1961 मे विद्यालय को हाई स्कूल तथा 1965 मे इंटरमिडिएट मानविकी वर्ग की मान्यता मिली | इसके अगले वर्ष 1966 में इंटरमिडिएट वज्ञानिक वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई |
विद्यालय स्टाफ
विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य के अतिरिक्त 11 प्रवक्ता, 23 सहायक अध्यापक कार्यरत है | विद्यालय की शिक्षणेत्तर गतिविधियां संचालित करने हेतु एक प्रधान लिपिक 03 सहायक लिपिक एवं 06 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत है |
विद्यालय के प्रधानाचार्य
मै सुरेश कुमार मिश्र प्रधानाचार्य श्री गणेश विद्यालय इंटरमिडिएट कॉलेज ऐहार रायबरेली, मैंने अप्रैल 2019 में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था | कार्यभार संभालने के पश्चात ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय - समय पर खेल कूद, न्निबंध, वाद - विवाद, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाते है | खेलकूद के क्षेत्र में इस विद्यालय ने जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश स्तर पर भी प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया |
मेरे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शैक्षिक कलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य किया जाता है | समय - समय पर मासिक अर्द्धवार्षिक, प्री बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाएँ करवा कर विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को जांचा जाता है | विद्यालय का परीक्षा परिणाम सदैव उत्कृष्ट रहता है |
विद्यालय के शिक्षकों से संबन्धित उपलब्धियां
विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ समय से विद्यालय में उपस्थित होकर संगीतमय प्रार्थना सम्पन्न कराकर समय विभाजन चक्र के अनुसार कक्षाओं का संचालन करते है | उ0प्र0 मा0 शिक्षा विभाग द्वारा प्रेषित शैक्षिक कलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य एवं विशेष कार्यक्रम जैसे खेलकूद, वाद - विवाद, निबंध, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शिनी, भाषण प्रतियोगिता स्वतन्त्रता दिवस, गांधी जयन्ती, गणतन्त्र दिवस, शिक्षक दिवस, एवं वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों में स्वयं प्रतिभाग करते है एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करते है | परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं को सुचितापूर्ण एवं शासन की मंशानुरूप नकल विहीन करने में अपना शत-प्रतिशत योगदान देते है | विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने हेतु विशेष बैठके आयोजित की जाती है |
विद्यालय से संबन्धित उपलब्धियां
हमारे विद्यालय मे प्रशिक्षित कुशल शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है | विद्यालय का शिक्षण कार्य बहुत ही सराहनीय एवं ज्ञानोपयोगी है विद्यालय मे शिक्षण कार्य के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के क्रिया कलाप जैसे खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद एवं अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाएँ, समय - समय पर प्रायोजित की जाती है | जिसके द्वारा हम विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त सर्वांगीण विकास भी होता रहता है | विद्यार्थियों के लिए विधेषज्ञों द्वारा समय - समय पर कैरियर काउन्सिलिंग भी कराई जाती है | विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षक अनुशासित एवं शिक्षण कार्य के प्रति सजग एवं विशेष प्रयास करते है |
श्री गणेश विद्यालय इ० का० ऐहार, लालगंज,रायबरेली
+91-8299276139
sureshmishrasgv1962@gmail.com
© sgvicaihar.in. All Rights Reserved. Designed & Developed by Modern Computers